उमरिया कलेक्टर की विशेष मुहिम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमरिया कलेक्टर की विशेष मुहिम, जाति प्रमाण पत्र के लिए 11 अक्टूबर तक करें आवेदन

संपूर्ण मध्य प्रदेश की भाती उमरिया जिले में भीं जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु कलेक्टर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान पूर्णतया निशुल्क रहेगा। ज़िले के सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग अखिलेश पांडे ने बताया कि प्रमाण पत्र सम्पूर्ण ज़िले में तैयार कराने के लिए 11 अक्टूबर तक अभियान संचालित किया जा रहा है।

सम्पूर्ण ज़िले में चलाए जा रहे इस अभियान कें तहत जो भीं आवेदन प्राप्त होंगे, केवल उन पर लगने वाला शुल्क जन जातीय कार्य विभाग देगा।

वहीं उमरिया ज़िले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों, स्कूलों के प्रिंसिपल, प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए है, कि जिन लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनें है, उनसे अतीसिघ्र आवेदन लेकर निर्धारित समय के अन्दर कार्य करें।

Pradhan Warta
Author: Pradhan Warta

Leave a Comment

और पढ़ें