कटनी राज्य वन विकास निगम के कुंडम परियोजना मंडल के रामपुर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 463 से पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को वन विकास निगम की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पैंगोलिन को पेंच टाइगर रिजर्व के जंगलों में छोड़ा जाएगा। वन विकास निगम की टीम रवाना।
पैंगोलिन एक संकटग्रस्त प्रजाति है, और इसके व्यापार पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। इस कार्रवाई से यह संदेश मिलता है कि वन विकास निगम और स्थानीय अधिकारियों द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह गिरफ्तारी तस्करी की रोकथाम और संरक्षण प्रयासों के लिए सकारात्मक कदम है।

Author: Pradhan Warta
Post Views: 239