मानपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मानपुर पुलिस ने 4 दिन में किया सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

📍 उमरिया, मानपुरदिनांक 20.05.2025 को ग्राम दुलहरा के मैरटोला इलाके में दो शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मनीष साहू (20) एवं मनोरमा बारी (19) के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 108/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🚨 हत्या की वजह बना पैसों का विवाद : मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और सायबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी अनिल खटिक और पवन कुशवाहा को हिरासत में लिया। पूछताछ में अनिल ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि मनीष द्वारा उधार का पैसा न लौटाने और गाली-गलौज करने की वजह से उसने पवन के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।
हत्या के बाद शवों को झाड़ियों में छिपाया गया और मनोरमा के शव को जलाने की भी कोशिश की गई। दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कपड़े, मोबाइल और हथियार अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए थे।
📱🔪 सबूत बरामद : मानपुर पुलिस की तत्परता से सिर्फ चार दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मृतकों के मोबाइल, कपड़े, चाकू और अन्य सामग्री जब्त की गई।
🔍 पहले भी कर चुके हैं हत्या : गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामलों में लिप्त पाए गए हैं और उनके खिलाफ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
👮‍♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका : महत्वपूर्ण भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मानपुर उनि मुकेश मर्सकोले, उनि अभिलाष सिंह. प्र. आर. 21 सूर्यप्रकाश शुक्ला, प्र. आर. 24 मिथलेश पटेल, प्र.आर. 256 विकास मिश्रा. प्र. आर. 28 मनोज पटेल, प्र.आर. 191 आकाशदास, प्र.आर. 228 दादराम यादव, आर. 52 विशाल जाटव, आर. 59 प्रदीप सिंह, आर. 158 महेन्द्र, आर. 122 सचिन, आर अजय बघेल, आर. 102 लालबिहारी, आर. 54 शुभम झा, आर. 296 सुरेश माकों, सउनि चालक रामसेवक एवं सायबर सेल से आर. संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
📢 पुलिस प्रेस वार्ता में किया खुलासा :
प्रेस वार्ता में इस हत्याकांड का खुलासा किया गया, जिसमें बताया गया कि किस तरह तकनीकी और पारंपरिक दोनों तरीकों से पुलिस ने यह जघन्य हत्याकांड सुलझाया।

विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पढ़े :

मानपुर: बनवेई नदी किनारे झाड़ियों में दो प्रेमियों की सड़ी-गली लाशें बरामद, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

— : प्रेस वार्ता कर दी जानकारी :–

उमरिया, 24 मई 2025 : थाना मानपुर क्षेत्र के ग्राम दुलहरा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मानपुर पुलिस ने मात्र चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों अनिल खटिक और पवन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना की पूरी जानकारी साझा की गई।

घटना का विवरण :

दिनांक 20 मई 2025 को थाना मानपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम दुलहरा स्थित नाचनदेवी हार मैरटोला क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव पड़े हैं। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच करते हुए शवों की पहचान मनीष साहू पिता संतोष साहू (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम दुलहरा) एवं मनोरमा बारी पिता अनिल बारी (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिगुड़ी) के रूप में की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। थाना मानपुर में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 108/25 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया।

जांच में हुआ खुलासा :

थाना प्रभारी मानपुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने दो दिनों तक सतत प्रयास करते हुए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे यह पता चला कि मृतक और मृतिका को 16 मई 2025 को ग्राम बरबसपुर में अनिल खटिक के साथ देखा गया था

सायबर सेल की सहायता से संदेही अनिल खटिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहाँ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अनिल ने बताया कि मृतक मनीष द्वारा पैसे वापस न देने और अपशब्द कहने के कारण उसने अपने साथी पवन कुशवाहा के साथ मिलकर दोनों की चाकू से हत्या कर दी।

हत्या के बाद शवों को झाड़ियों में छिपाया गया तथा मनोरमा के शव को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतकों के मोबाइल, कपड़े और चप्पल आदि भी छिपा दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी :

अनिल खटिक, पिता सुखनंदीलाल खटिक, उम्र 21 वर्ष

पवन कुशवाहा, पिता बिहारी कुशवाहा, उम्र 19 वर्ष

( दोनों निवासी ग्राम बरबसपुर, थाना मानपुर, जिला उमरिया )

गौरतलब है कि उपरोक्त आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में आरोपी रह चुके हैं और उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।

जांच में इनकी रही विशेष भूमिका:

थाना प्रभारी मानपुर उनि मुकेश मर्सकोले

उनि अभिलाष सिंह

प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश शुक्ला, मिथलेश पटेल, विकास मिश्रा, मनोज पटेल, आकाशदास, दादराम यादव

आरक्षक विशाल जाटव, प्रदीप सिंह, महेन्द्र, सचिन, अजय बघेल, लालबिहारी, शुभम झा, सुरेश माकों

सउनि चालक रामसेवक

सायबर सेल से आरक्षक संदीप सिंह की विशेष भूमिका रही।

मानपुर पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही प्रशंसनीय है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने में सफलता मिली है।

Pradhan Warta
Author: Pradhan Warta

Leave a Comment

और पढ़ें