
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अमृत सरोवरो तथा खेत तालाबों को बनानें का किया जा रहा कार्य
उमरिया, 23 मई 2025 — जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ने जानकारी दी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत उमरिया जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अमृत सरोवर, खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज एवं मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं।
अमृत सरोवर योजना :
-
करकेली विकासखंड में 5 लक्ष्यों के विरुद्ध 9 स्थलों का चयन किया गया है। इनमें से 4 को तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य प्रारंभ हो चुका है।
-
मानपुर विकासखंड में 5 लक्ष्यों के विरुद्ध 7 स्थल चयनित हुए हैं। सभी 5 को स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो चुका है।
-
पाली विकासखंड में 1 अमृत सरोवर के लिए स्वीकृति जारी है और कार्य प्रारंभ है।
खेत तालाब योजना :
-
करकेली में 280 लक्ष्यों के विरुद्ध सभी स्थलों पर स्वीकृति जारी, 230 में कार्य शुरू।
-
मानपुर में 270 लक्ष्यों पर पूर्ण स्वीकृति और सभी में कार्य प्रारंभ।
-
पाली में 160 लक्ष्यों पर स्वीकृति प्राप्त, 140 में कार्य प्रारंभ।
डगवेल रिचार्ज :
-
करकेली में 450 लक्ष्यों में तकनीकी व 452 में प्रशासकीय स्वीकृति, 284 में कार्य शुरू।
-
मानपुर में 450 लक्ष्यों पर तकनीकी, 424 पर प्रशासकीय स्वीकृति, 358 में कार्य प्रारंभ।
-
पाली में 200 लक्ष्यों पर पूर्ण स्वीकृति, 192 में कार्य प्रारंभ।

मनरेगा योजना की प्रगति :
-
करकेली में 843 कार्य प्रगतिरत, 70 पूर्ण, 773 शेष।
-
मानपुर में 1239 प्रगतिरत, 71 पूर्ण, 1168 शेष।
-
पाली में 302 प्रगतिरत, 24 पूर्ण, 278 शेष।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने हेतु विभागीय अमला सतत निगरानी कर रहा है ताकि जल संरक्षण की दिशा में ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।


Author: Pradhan Warta
Post Views: 81