सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मानपुर मे आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुई
कार्यकर्ताओं एवं भारी जनसमूह को संबोधित किया
शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे कुशल नेतृत्व में अमरपुर एवं मानपुर मंडल का संयुक्त दीपावली मिलन समारोह प्रगति होटल में संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह से मुलाकात कर दीपावली पर्व की बधाइयां प्रेषित की साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा अपने सांसद एवं लाडले जिला अध्यक्ष का स्वागत भव्य गाजे बाजे पुष्प वर्षा कर किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहडोल क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पराकाष्ठा एवं मेहनत के दम पर भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरा है केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चलाकर अंतिम पंक्ति तक बैठे हुए व्यक्ति को सीधे योजनाओं का लाभ मिल रहा चाहे गरीब के आशियाना बनाने की बात हो या किसानों के कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि आनेको सारी योजनाएं बनाकर गांव गरीब किसान युवाओं को वैभवशाली शक्तिशाली संपन्नशाली समृद्धशाली बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने किया है प्रदेश की मोहन सरकार हर महीने लाडली बहनाओं को 1250 रुपए देकर महिला सशक्तिकरण को सकार कर रहे है अब महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही है।
इस बार की दीपावली खुशियों वाली सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि इस बार की दीपावली का आनंद उमंग ही कुछ अलग था 500 वर्षों बाद प्रभु श्री राम भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान हुए कई लाखों दीपक से पूरी अयोध्या जगमग हो उठी थी मानो स्वर्ग ऊपर से उतरकर धरती पर आ गया था आप सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करती हूं आप दीपावली मिलन समारोह में शामिल दीपावली पर्व की ढेरों सारी बधाइयां मानपुर क्षेत्र का विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पांडे ने आए हुए सभी दीपावली मिलन समारोह शामिल हुए देवतुल कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद किया और बधाइयां प्रेषित की साथी कार्यकर्ताओं का हषोल्लास करते हुए कहां की मानपुर एवं अमरपुर के जांबाज कार्यकर्ताओं के मेहनत के दम पर विधानसभा एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र के चुनाव में इतिहास रच दिया है सबसे अत्यधिक लीड देकर फिर से इतिहास रचा अभी हाल ही में हुए सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर प्रचार प्रसार कर प्रेरित कर भाजपा की सदस्यता दिलाई है और अत्यधिक सदस्यता अभियान चलाकर इतिहास रच दिया है आप सभी कार्यकर्ताओं जनता जनार्दन का धन्यवाद आभार उपस्थित रहे भाजपा के वारिष्ठ नेता रामकिशोर चतुर्वेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गौतम , जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, जनपद अध्यक्ष ममता सिंह , जिला महामंत्री अरूण चतुर्वेदी, युवा सचिन मिश्रा,उदयभान द्विवेदी रमेश मिश्रा अनिल द्विवेदी विमल शर्मा नागेन्द्र पटेल कृष्णा चतुर्वेदी कुलदीप गुप्ता विमलेश गुप्ता राजर्षि मिश्रा विकास श्रीवास्तव रविराज सिंह सुनील पांडेय रामकरण मांझी हारिश विश्वकर्मा लालजी राय अभय द्विवेदी प्रशांत सोनी महेंद्र सिंह सहित भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता जनमानस उपस्थित रहा।


